Haldwani News: बीओबी कमोला में साइबर फ्रॉड, ग्राहकों के लाखों रुपये उड़ाए
हल्द्वानी, अक्टूबर 5 -- Haldwani News: कालाढूंगी। बैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी) की कमोला शाखा में साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। इसके बाद से खाता धारकों में हड़कंप मच गया। खाता धारकों का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने कई ग्राहकों के बैंक खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। खातों से रकम गायब होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। हालांकि कुल कितने ग्राहकों से फ्रॉड हुआ है इसकी अभी जांच चल रही है।
तथ्यों की जांच प्रथमदृष्टया दो ग्राहकों से 5 लाख की ठगी सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों ग्राहक बैंक शाखा में पहुंचे। अपने खातों की जानकारी जुटाने लगे। कई ग्राहक अपने खाते बंद कराने तथा जमा धनराशि को सुरक्षित करने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि जब ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.