हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को बीएसएनएल स्थापना दिवस के अवसर पर निगम कर्मचारियों और अधिकारियों ने आवास विकास स्थित परिसर में लंच आवर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन से लंबे समय से लंबित मांग पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में विभिन्न यूनियनों और एसोसिएशनों से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीएसएनएल के कार्यपालक और गैर-कार्यपालक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अब तक तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण का लाभ नहीं मिला है। महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण की मांग लंबे समय से लंबित है। यह भी पढ़ें- थर्ड पी...