Haldwani News: बिलों में गड़बड़ी की 80 शिकायतें मिलीं
हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मिले बिलों की जांच के लिए मंगलवार को ऊर्जा निगम ने वार्ड 19 रामपुर रोड में कैंप लगाया। इस दौरान 80 उपभोक्ताओं ने बिल में गड़बड़ी की शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि मीटर बदलने के बाद 50 से 80 यूनिट तक का अंतर आ रहा है। जिससे लोगों के सामने आर्थिक संकट बन रहा है। इसके लिए स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगा कर पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग की गई। इस दौरान बिलों की जांच करने का आश्वासन दिया गया। कैंप में सहायक अभियंता शुभा जोशी, मनीष जोशी, विशाल वर्मा, अंजलि वर्मा सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.