हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्विम सिटी की ओर से तरणताल गौलापार में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के कक्षा 8 के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने अंडर 14 आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कौस्तुभ ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक सहित 4 पदक अपने नाम किए। प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा ने कौस्तुभ को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...