हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से 'ज्ञान के सिद्धांत' विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यशाला में 60 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार एवं प्रधानाचार्या वंदना टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन मीना नेगी एवं पूनम नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...