हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बिजली चोरी के मामलों में लगाए गए जुर्माने के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर गुरुवार को समाजसेवी उवेस राजा के नेतृत्व में लोगों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोबारा जांच कराने और नियमानुसार प्रभावित लोगों को राहत देने का अनुरोध किया। ज्ञापन में कहा कि अधिकतर लोग आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में हैं। इसके लिए सभी मामलों की निष्पक्षता से दोबारा जांच की जाए, ताकि जुर्माने की राशि का नियमानुसार आकलन हो सके और जांच में संबंधित लोगों को नियमों के तहत राहत दी जाए। ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी प्रार्थना पत्रों की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार मामलों का परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...