हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बारिश की वजह से शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था प्रभावित रही। शनिवार को गौलापार, नवाबी रोड, रामपुर रोड, राजपुरा, वनभूलपुरा और ऊंचापुल समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में आपूर्ति ठप रही। कहीं कुछ देर के लिए बिजली गुल हुई तो कहीं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से लोग जूझते नजर आए। दुकानदारों और कारोबारियों को भी भारी फजीहत उठानी पड़ी। खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते गौलापार के कालीचौड़ और अन्य क्षेत्रों में पेड़ों की भारी टहनियां बिजली की हाई-टेंशन लाइनों से टकरा गईं, जिससे कई जगहों पर लाइनें ट्रिप हो गईं और आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: रिमझिम बारिश ने गुल की कई इलाकों की बिजली हालांकि, ऊर्जा निगम की तकनीकी टीमें मैदान में मुस्तैद नजर आईं। ऊर्जा निगम के एसडीओ यूके भास्कर ने...