हल्द्वानी, अक्टूबर 13 -- Haldwani News: लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन के तत्वावधान में चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। क्रमिक अनशन पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सिंह खनवाल, गौला संघर्ष समिति के लालकुआं गेट अध्यक्ष पंकज दानू, मनोज दानू, हरीश दानू, दीवान नाथ, जगदीश नाथ और लाल सिंह भट्ट बैठे। आंदोलन को समर्थन देने गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी, महामंत्री जीवन कब्डवाल और उमेश कब्डवाल भी पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, गुरदयाल सिंह मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप, महामंत्री प्रकाश कापड़ी, भुवन जोशी, पुष्पा आर्या आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Almora News...