हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अनुरूप राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर 20 सितंबर को विशाल जनसभा और रैली आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार को वनाधिकार संगठन की पहल पर विभिन्न सामाजिक, पूर्व सैनिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जनसभा और रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को कार रोड स्थित शहीद स्मारक स्थल से घर-घर जनजागरूकता पदयात्रा शुरू की जाएगी। पदयात्रा बिंदुखत्ता के सभी 32 गांवों से होकर गुजरेगी। इस दौरान ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम-2006 के प्रावधानों, राजस्व ग्राम बनाए जाने की प्रक्रिया और उनके अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही 20 सितंबर को ...