हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन की पदयात्रा मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। यात्रा संजय नगर द्वितीय व तृतीय से होते हुए हाटकालिका मंदिर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने 200 से अधिक घरों में संपर्क कर 27 सितंबर को प्रस्तावित विशाल रैली में शामिल होने का आह्वान किया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि 25 नवंबर 2025 को डीएलसी द्वारा पत्रावली के पुनः परीक्षण के आदेश पर समिति लगातार आपत्ति दर्ज करा रही है। इस संबंध में मुख्य सचिव को भी पत्र भेजे गए हैं। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को तिरंगा पदयात्रा जारी यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: किशाऊ बांध प्रभावितों ने सर्वे की निविदा निरस्त ...