Haldwani News: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग को लेकर की चाय पर चर्चा
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम-2006 के तहत राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की मांग को लेकर वनाधिकार संगठन बिंदुखत्ता ने विकासपुरी इंद्रानगर प्रथम और तिवारी नगर टूटी पुलिया में चाय पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि अब बिना विलंब किए बिंदुखत्ता को वनाधिकार अधिनियम के तहत राजस्व ग्राम घोषित किया जाना चाहिए। बैठक में अध्यक्ष उमेश भट्ट, सचिव एडवोकेट बलवंत बिष्ट, उपाध्यक्ष भरत नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, कैप्टेन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टेन इंद्र सिंह पनेरी, कैप्टेन दलबीर सिंह कफोला, डॉ चंद्र सिंह दानू, सूबेदार मेजर हीरा सिंह बिष्ट, प्रो आरसी पुरोहित, नंदन बोरा, दीपक नेगी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.