Haldwani News: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर 19वें दिन भी अनशन जारी
हल्द्वानी, अक्टूबर 20 -- Haldwani News: लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने और गौला नदी में स्थायी तटबंध बनाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस, भाकपा (माले) और इंडिया गठबंधन का आंदोलन मंगलवार को 19वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। मंगलवार को पूर्व सैनिक मूल चंद कोरी, हर्ष बिष्ट, सचिन कठायत और ललित जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे। वरिष्ठ कांग्रेसियों भगवान सिंह धामी, वीना जोशी, रंजीत सिंह कनवाल और भाकपा (माले) नेता विमला पाल ने उन्हें माला पहनाकर अनशन पर बैठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.