Haldwani News: बाल विवाह मुक्त भारत के लिए लोगों को किया जागरूक
हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल मैनेजमेंट की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को स्टेडियम के निकट बागजाला में एक रोचक और शिक्षाप्रद जादू कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ से आए मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव ने अपने हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गंदगी को गायब कर 'बचपन बचाओ देश बचाओ' का बैनर निकालकर उपस्थित लोगों को बाल विवाह को कानूनी अपराध बताया और इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। जादू के माध्यम से उन्होंने बाल विवाह रोकने, बेटियों को पढ़ाने और समाज में समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में आईएसडी संस्था के परियोजना समन्वयक विनोद कुमार के साथ ही ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: आंगनबाड़ी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.