हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्तराखंड बाल सरंक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक संघ, स्कूल प्रबंधन कमेटी, अभिभावकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि योगेश सिंह रजवार ने बाल संरक्षण आयोग के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के शैक्षणिक व सामाजिक विकास के लिए विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशामुक्त समाज अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशामुक्त उत्तराखंड और विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने में सभी को अपनी सहभागिता निभानी होगी। यह भी पढ़ें- बाल अधिकारों की जानकारी...