हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण शीतलाहाट फिल्टर प्लांट बंद हो गया। इससे शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में शाम को होने वाली पेयजल आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रही। पहले से ही अनियमित सप्लाई की समस्या झेल रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होते ही हल्द्वानी की पेयजल व्यवस्था बदहाल हो रही है। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे से बारिश शुरू होने पर जलस्रोतों का पानी मटमैला होने से शीतलाहाट फिल्टर प्लांट बंद हो गया। सात बजे तक प्लांट बंद रहने से जरूरी साफ पेयजल नहीं होने से शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम की पेयजल सप्लाई ठप रही। जिससे काठगोदाम, नई बस्ती, ठोकर बस्ती, चांदमारी, दमुवाढूंगा के लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता सतीश...