Haldwani News: बारिश के दौरान बिजली लाइन में लगी आग, हादसा टला
हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी चौराहे के पास मंगलवार को बारिश के बीच बिजली की लाइन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की टहनी आर्मर्ड केबल से टकराने से केबल में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना ऊर्जा निगम के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को दी। स्थानीय निवासी हेम कपिल ने बताया कि क्षेत्र में कई जगह पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइनों को छू रही हैं। बारिश के दौरान इनसे लगातार खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.