Haldwani News: बारिश की मार से सब्जियों के दाम चढ़े
हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। लगातार हो रही बारिश का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच गया है। शहर के मंगलपड़ाव सब्जी बाजार में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई प्रमुख सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे अधिक असर हरी सब्जियों और लहसुन पर देखने को मिला है। मंडी अध्यक्ष कैलाश जोशी का कहना है कि लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई।
सब्जियों की आपूर्ति आवक घटने और मांग बनी रहने के कारण कीमतों में तेजी आई है। बारिश के चलते टमाटर, प्याज, भिंडी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और लहसुन जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। मंगलपड़ाव बाजार में सब्जी विक्रेता कुंदन का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का यही सिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.