हल्द्वानी, अक्टूबर 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नवरात्र के पावन पर्व के आगमन को लेकर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रमुख बाजार में माता रानी के स्वागत और नौ दिनों के उपवास व पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार थोक मंडियों से माल महंगा आने के कारण पूजन सामग्री, फल और फूलों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन भक्तों की आस्था के आगे महंगाई का असर फीका नजर आ रहा है। बाजार में मां भगवती के सुंदर वस्त्र, मूर्ति और श्रृंगार का सामान खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सदर बाजार के व्यापारी अनुज देवल और विक्रांत गुप्ता के अनुसार, माता रानी के वस्त्र 10-20 रुपये की सामान्य पोशाक से लेकर 1500 रुपये तक की प्रीमियम रेंज में उपलब्ध हैं। इस बार जरी, दबका, स्टोन और कुंदन वर्क वाली पोशाक...