हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। किच्छा में मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे हल्द्वानी के डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला 50 वर्षीय रमा पत्नी स्व. सुरेश किच्छा नगरपालिका के वार्ड-5 की रहने वाली थीं। घटना के समय पर बेटे के साथ बाइक पर मंदिर से घर लौट रही थीं। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...