Haldwani News: बरेली रोड के मंदिर में मिली छह माह की बच्ची, परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित आंबेडकर नगर के एक मंदिर में छह माह की बच्ची मिली है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बाल कल्याण समिति को मामले की जानकारी दी। समिति के निर्देश पर बच्ची को विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण में रखवाया गया है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि बच्ची को मंदिर में छोड़ने वाले की तलाश की जा रही है। इसके लिए मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही क्षेत्र में बीते छह माह के दौरान हुए प्रसव का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.