हल्द्वानी, नवम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। तीनपानी क्षेत्र के हैड़ागज्जर गांव निवासी सुनीता देवी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। वह 23 नवंबर को बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव अमृता इमरती जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। परिजनों के अनुसार, काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उनके पुत्र दिनेश कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...