Haldwani News: बरेली, पीलीभीत और देहरादून के लिए भेजीं अतिरिक्त बसें
हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। त्योहारी सीजन और आवाजाही के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। शुक्रवार को यात्रियों की भीड़ देखते हुए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया। बरेली के लिए दो, पीलीभीत के लिए एक और देहरादून के लिए दो अतिरिक्त बसें भेजी गईं। एआरएम हल्द्वानी संजय पांडे ने बताया कि इस वक्त दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रियों की अधिक संख्या के बावजूद बस अड्डे पर पूरी व्यवस्था सुचारू बनी हुई है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.