Haldwani News: बरसाती नाले से घरों में दरारें
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: कालाढूंगी। नगर के वार्ड नम्बर 4 के पास से गुजर रहे वन विभाग के बरसाती नाले ने वार्ड वासियों को मुश्किल में डाल दिया है। बेतरतीब ढंग से जेसीबी से खोदा गया बरसाती नाला अब लोगों के घरों के लिए मुसीबत बन रहा है। वार्ड सभासद नसीम जहां ने आरोप लगाया है कि वन विभाग ने आबादी से सटे क्षेत्र में गलत तरीके से जेसीबी से खुदान किया है। जिससे बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जिससे घरों में दरारें पड़ रही हैं। उन्होंने नगर पालिका और तहसील प्रशासन को शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.