Haldwani News: बरसाती कीड़ों के काटने से हो रहा संक्रमण ,ओपीडी में रोज 200 से ज्यादा मरीज
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी । बरसात के मौसम में बढ़ी नमी और उमस का असर अब लोगों की त्वचा पर भी दिखाई देने लगा है। फंगल संक्रमण, एलर्जी, दाद, खुजली और कीड़ों के काटने से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के चर्म रोग विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 210 मरीज उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 10 से 15 बच्चे बैक्टीरियल संक्रमण और पांच से सात मरीज कीड़ों के काटने से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की चर्म रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पीडियंगती गिरी ने बताया कि बरसात के दौरान वातावरण में नमी अधिक होने और त्वचा लंबे समय तक गीली रहने से फंगल संक्रमण तेजी से फैलता है। इसके अलावा मुहांसे, खुजली, एलर्जी, दाद और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.