हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: रामनगर। रामनगर रेलवे स्टेशन पर दीपावली के त्योहार को देखते हुए जीआरपी रामनगर और बम एवं डॉग स्क्वॉड के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं के विरुद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने डॉग के साथ स्टेशन की तलाशी और निरिक्षण किया। जीआरपी रामनगर चौकी इंचार्ज गीता गोला ने बताया कि उक्त रूटीन चेकिंग मे किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। इस दौरान चेकिंग मे जीआरपी रामनगर की इंचार्ज गीता गोला, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, होमगार्ड जितेंद्र, हल्द्वानी से आई बम एंड डॉग स्कॉड के एएसआई राजेश चन्दौला, डॉग के साथ हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, हिम्मत सिंह, मो. फरीद, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...