हल्द्वानी, जुलाई 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बुधवार सुबह तेज बारिश के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी परिसर में जलभराव हो गया। स्कूल में पानी भरने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हुई। शिक्षकों ने बताया कि तेज बारिश के बाद अक्सर स्कूल परिसर जलमग्न हो जाता है, जिससे विद्यालय के संचालन में काफी दिक्कतें आती हैं। खंड शिक्षाधिकारी तारा सिंह ने कहा कि स्कूल में जलभराव की जो भी समस्या है, उसे जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पहली बारिश में तालाब बने कई प्राथमिक विद्यालय, पानी में घुसकर पहुंचे बच्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...