Haldwani News: बबीता और तनु बनीं तीज क्वीन
हल्द्वानी, अगस्त 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। भारत विकास परिषद का तीज उत्सव कार्यक्रम रामपुर रोड स्थित नीलमणि बैंक्विट में संपन्न हुआ। सीनियर कैटिगरी मे तीज क्वीन का खिताब बबीता केसरवानी और जूनियर कैटेगरी मे तीज क्वीन का खिताब तनु गर्ग के नाम रहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ अदिति जयमन, प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल, क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता, प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज, शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शाखा की महिला सदस्यों ने रंग-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। संचालन सचिव डॉ. निधि अग्रवाल और महिला उपाध्यक्ष एकता अग्रवाल ने किया। यहां डॉ. अभिषेक मित्तल, सीमा बक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.