Haldwani News: बढ़े बिजली बिलों के विरोध में ऊर्जा निगम का घेराव आज
हल्द्वानी, जुलाई 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को मिल रहे अत्यधिक बिजली बिलों के विरोध में वार्ड-12 की पार्षद प्रीति आर्या और युवा नेता हेमन्त साहू के नेतृत्व में लोग आज मंगलवार को ऊर्जा निगम के तिकोनिया स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे। हेमन्त साहू ने कहा कि सभी प्रभावित उपभोक्ता सुबह 11 बजे गली नंबर-2 स्थित कार्यालय में एकत्र होंगे। वहां से जुलूस के रूप में तिकोनिया स्थित बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान बढ़े हुए बिजली बिलों में तत्काल सुधार, उपभोक्ताओं को राहत देने और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई जाएगी। यह भी पढ़ें- Champawat News: स्मार्ट मीटर विरोध लगाने का विरोध किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.