हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। 'तेल महंगा, चीनी महंगी-कैसे चले जनता की जिंदगी' नारे के साथ बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। 'महंगाई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें' शीर्षक से पर्चे वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत आंबेडकर पार्क, मंगल पड़ाव से हुई। यहां एकत्र महिलाओं और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जुलूस बुद्ध पार्क पहुंचा, जहां महंगाई और पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पुष्पा, गीता, भावना, हीरा, तारा, मलका रानी, मीनाक्षी, साहिन समेत कई महिलाएं शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...