Haldwani News: बजूनिया हल्दू में वन विभाग ने लगाए दो कैमरा ट्रैप
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू में बुजुर्ग पर गुलदार के हमले के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश तेज कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम दोबारा मौके पर पहुंची और घटना स्थल के आसपास कैमरा ट्रैप लगा दिए। साथ ही गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन कर्मियों को चौबीसों घंटे निगरानी में लगाया गया है। विभाग क्षेत्र में पिंजरा लगाने की तैयारी भी कर रहा है, जबकि ग्रामीणों में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार शाम घर के बाहर टहल रहे 61 वर्षीय गणेश सनवाल पर गुलदार ने हमला कर दिया था। हमले में उनकी गर्दन और पैरों पर चोटें आई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.