Haldwani News: बजूनिया हल्दू में पेयजल संकट होगा दूर, ओवरहेड टैंक को धन जारी
हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों से कोटाबाग विकासखंड के बजूनियाहल्दू में पेयजल संकट का स्थायी समाधान होने जा रहा है। गांव में 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य को गति देने के लिए 17.01 लाख रुपये की पहली किश्त स्वीकृत कर पेयजल निगम रामनगर को हस्तांतरित कर दी गई है। यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग नैनीताल की बचत से 12.01 लाख रुपये और जिला पर्यटन अधिकारी/केएमवीएन की अवशेष राशि से 5 लाख रुपये समायोजित करके जुटाई गई है। बुधवार को विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। टैंक बनने से ग्रामीणों को वर्षों पुरानी पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.