Haldwani News: बच्चों को सिखाया 'ना' कहने का हुनर
हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में बुधवार को बाल सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया।'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य वक्ता एडीजे प्रथम सुजीत कुमार एवं सिविल जज रवि अरोड़ा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान करने के तरीके बताए। बच्चों को सुरक्षा के गुरुमंत्र देते हुए कहा कि असहज महसूस होने पर सही समय पर 'ना' कहना सीखें और तुरंत आवाज उठाएं। उप-प्रधानाचार्य ममता तनेजा ने इसे बच्चों में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बताया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: एनफील्ड स्कूल में बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.