हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से शनिवार को जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुवाखुड़ा में हुए कार्यक्रम के तहत छात्रों और उपस्थित समुदाय को जल जनित रोगों के कारण, लक्षण, बचाव और नियंत्रण के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय बिष्ट, डॉ. सिद्धार्थ गोयल, डॉ. योगेश नयन, शाहिस्ता अंबर और कविता उप्रेती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...