Haldwani News: बच्चों के अधिकार और सुरक्षा पर बिड़ला स्कूल में संवाद
हल्द्वानी, अगस्त 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्यमन बिड़ला स्कूल में उत्तराखंड बाल संरक्षण अधिकार आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में स्नेही संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बच्चों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया। संवाद के दौरान रजवार ने बच्चों से उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की। अभिभावकों से बच्चों की भावनाओं को समझने और उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनने की अपील की। कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की जिम्मेदारी परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निशिकांत जोशी, स्कूल के प्रिंसिपल प्रवेश मोहन, बिड़ला इंस्टीट्यूट नैनीताल के प्रिंसिपल अनिल शर्मा, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.