Haldwani News: बंजारा बिरादरी विकास मंच का विस्तार
हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा बिरादरी विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष महमूद हसन बंजारा ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कवि के निर्देशन में कालाढूंगी बंजारा बिरादरी के अनीस अहमद को सर्वसम्मति से आल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं कार्यकारिणी का गठन विस्तार करते हुए पूर्व सभासद रिफायत अली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ताहिर कादरी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव पद पर पूर्व सभासद हाजी मो.दानिश, हाजी रफीक अहमद कोषाध्यक्ष, हाजी नदीम अहमद को संगठन सचिव, निजाम हैदर सलाहकार, शकील अहमद सचिव, शेर अफगान प्रबंधक, मो.सामिन संयुक्त सचिव, सलमान वारसी को प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी है। ===
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.