Haldwani News: फौजी पति और सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
हल्द्वानी, अगस्त 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कठघरिया की रहने वाली महिला ने अपने फौजी पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार जून 2024 में विवाह के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने लगे थे।पूर्व में पुलिस व महिला आयोग की काउंसलिंग में पति ने माफी मांगी थी, लेकिन उसके बाद भी रवैये में सुधार नहीं आया। आरोप है कि देहरादून और अंबाला में पोस्टिंग के दौरान भी पति ने अत्याचार जारी रखा। बीते 17 मई को आरोपी पति ने बुरी तरह मारपीट की, जिससे पीड़िता और उसके गर्भस्थ शिशु की जान भी खतरे में पड़ गई। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.