हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। जज फार्म चौराहे से क्रियाशाला रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब फुटपाथ पर करीब छह से सात फीट लंबा सांप निकल आया। सांप को छिपने के लिए सुरक्षित जगह नहीं मिलने के कारण वह काफी देर तक फुटपाथ पर ही रेंगता रहा। सांप को देखकर पैदल राहगीर सहम गए और सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई लोगों ने रेस्क्यू टीम को फोन कर सांप के सड़क पर होने की सूचना दी। वहीं, मौके पर मौजूद लोग सांप का वीडियो बनाने में जुट गए। भीड़ बढ़ने के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। राहगीरों ने सांप से दूरी बनाए रखी और रेस्क्यू टीम के पहुंचने का इंतजार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...