Haldwani News: फिल्टर प्लांट की सफाई और नलकूप खराब होने से नहीं मिला पानी
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में शनिवार को फिल्टर प्लांट की सफाई और दो नलकूपों में तकनीकी खराबी के चलते कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के फिल्टर प्लांट में पूर्व निर्धारित सफाई कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पानी का शोधन पूरी तरह बंद रहा। इसके चलते शाम के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि, विभाग ने पहले ही इसकी सूचना सार्वजनिक कर दी थी, ताकि लोग पानी का पर्याप्त भंडारण कर सकें। वहीं, विकास नगर और डहरिया क्षेत्र के नलकूप खराब होने से इन इलाकों में भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सर्दियों में भी नहीं रुक रहा ट्यूबवेल खराब होने का सिलसिला जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.