हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सीएमओ नैनीताल ने मंगलवार को ढोली गांव स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, ढोली गांव स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर का पद रिक्त है। वहां दो नियमित और एक संविदा समेत कुल तीन नर्सिंग अधिकारी, एक फार्मेसी अधिकारी, एक एएनएम तैनात हैं। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर डॉ. गणेश धर्मशक्तु के नेतृत्व में एक टीम ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में तैनात सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि फार्मेसी अधिकारी बिना कोई सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...