Haldwani News: फटा बैग फटे जूते पहनकर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल
हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं को अब तक बैग, जूते और ड्रेस के लिए मिलने वाली धनराशि नहीं मिल सकी है। इस लेट-लतीफी के कारण कई बच्चे फटी ड्रेस, पुरानी चप्पलों या घर के साधारण कपड़ों में स्कूल आने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ छात्र फटे बैगों में ही किताबें-कॉपियां लेकर पहुंच रहे हैं। अफसरों की इस लापरवाही का खामियाजा मासूम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। 'आपके प्रिय समाचार पत्र' ने जब बुधवार को सरकारी स्कूलों की पड़ताल की तो व्यवस्था का यह बदहाल चेहरा सामने आया। पड़ताल के दौरान शिक्षकों ने भी अपना दर्द साझा किया। उन्होंने बताया कि एक तो शासन से मिलने वाली सहायता राशि पहले से ही बहुत कम होती है, ऊपर से वह समय पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.