Haldwani News: प्लास्टिक कचरे से उपयोगी उत्पाद तैयार करेगा नगर निगम
हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे का अब उपयोगी उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने गौला रोखड़ क्षेत्र में प्लास्टिक प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। प्लांट में प्लास्टिक कचरे से गमले, बेंच, पेविंग टाइल्स, कूड़ेदान समेत कई अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इससे जहां प्लास्टिक कचरे के निस्तारण की समस्या का समाधान होगा, वहीं ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्लास्टिक के ढेर में आग लगने की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। हल्द्वानी में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा निकलता है। इसमें प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथिन, पैकेजिंग सामग्री, टूटे डिब्बे, बाल्टियां, कुर्सियां और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं। अभी तक यह कचरा अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.