Haldwani News: प्रेमिकाओं के छोड़े प्रेमी एआई से ले रहे बदला
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्यार में मिले धोखे का बदला लेने के लिए अब कुछ युवक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सहारा लेकर अपनी पूर्व प्रेमिकाओं को बदनाम कर रहे हैं। ब्रेकअप के बाद युवतियों की सामान्य तस्वीरों को एआई की मदद से अश्लील रूप देकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे तीन से चार मामले कुमाऊं में ट्रेस हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दो से पांच महीने पहले रिलेशनशिप के दौरान ली गई सामान्य तस्वीरों को कुछ युवक एआई टूल्स के जरिए एडिट कर आपत्तिजनक बना रहे हैं। इसके बाद इन तस्वीरों को सोशल प्लेटफॉर्म पर डालने, दोस्तों को भेजने या सीधे पूर्व प्रेमिकाओं तक पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। युवक युवतियों पर दोबारा रिश्ते में आने का दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर तस्वीरें वाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.