Haldwani News: प्राची की सकुशल बरामदगी को लेकर कोतवाल से मिले
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी में 13 वर्षीय प्राची के लापता होने के बाद परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। कोतवाल विजय मेहता से बच्ची की शीघ्र सकुशल बरामदगी की मांग की।सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की। छह जुलाई से लापता बच्ची की तलाश में सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए खोज अभियान तेज कर परिवार को जांच की प्रगति से अवगत कराने की अपील की। कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले को पूरी गंभीरता से लेकर लगातार तलाश कर रही है। शीघ्र बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.