Haldwani News: प्राचीन श्रीराम मंदिर में गूंजे सुंदरकांड के स्वर
हल्द्वानी, जुलाई 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में प्राचीन श्रीराम मंदिर, हल्द्वानी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था की मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार एवं सदस्य मनीष साहू ने कहा कि संस्था स्थापना दिवस से ही वैदिक सनातन संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करते हुए धर्महित, समाजहित और भारतहित में निरंतर कार्य कर रही है। संगीतमय सुंदरकांड पाठ का गायन प्राचीन श्रीराम मंदिर के पंडित विवेक शर्मा एवं उनकी टीम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.