हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। प्राचीन शिव सेवा समिति की ओर से रविवार को हिंदू धर्मशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर भक्तों और समिति सदस्यों से सुझाव लिए गए। निर्णय लिया कि 14 सितंबर को प्राचीन शिव मंदिर, मंगल पड़ाव से सुबह 11 बजे गणेश प्रतिमा शोभायात्रा के साथ प्राचीन राम मंदिर के लिए रवाना होगी। 15 सितंबर को शाम सात बजे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 16 सितंबर को सुबह 10 बजे थैलेसीमिया पीड़ितों को समर्पित रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शाम सात बजे टीम राघवास की ओर से भजन संध्या होगी। 17 सितंबर को शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति ने बनाई रणनीति वहीं 18 सितंबर को सुबह 12 बजे प्राचीन श्...