हल्द्वानी, जुलाई 5 -- Haldwani News: गरमपानी। रामगढ़ ब्लॉक के एक गांव निवासी युवक ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पर जान से मारने और वाहन जलाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें युवक ने बताया कि उन्होंने आजीविका के लिए एक पिकअप खरीदा है। गांव में मंडी परिषद की ओर से निर्मित सड़क पर वाहन चलाने से प्रधान प्रतिनिधि उन्हें रोक रहे हैं। आरोप है कि सड़क पर वाहन चलाने पर उनके वाहन में आग लगाने और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि इससे पहले भी प्रधान प्रतिनिधि ने उनके ताऊ के बेटे के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्वारब चौकी इंचार्ज अर्जुन राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन...