Haldwani News: प्रधानमंत्री मोदी के मंच पर चमकी थारू जनजाति की बेटी
हल्द्वानी, नवम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), टनकपुर की छात्रा लक्ष्मी राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। फैशन डिजाइनिंग ट्रेड में देशभर में अव्वल प्रदर्शन करने पर बीते शनिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवे कौशल दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लक्ष्मी को प्रमाण पत्र और मेडल दिया गया। प्रधानमंत्री ने लक्ष्मी का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। लक्ष्मी ने देशभर में फैशन डिजाइनिंग ट्रेड 600 में से 500 अंक अर्जित कर टॉप किया। लक्ष्मी की सफलता पर प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार, संयुक्त निदेशक कुमाऊं मयंक अग्रवाल ने खुशी जताई है। :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.