हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन व सेवा समर्पण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पॉलीशीट-4 में कार्यक्रम हुआ। 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बच्चों के साथ केक काटा। उन्हें फल व उपहार बांटे गए। रजवार ने केंद्र का निरीक्षण कर पोषण आहार, किचन, खेलकूद व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के टीकाकरण की जानकारी साझा की। बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण लता जोशी, पुष्पा विश्वकर्मा, कल्पना तिवारी, नंदी चौधरी, हेमा लोहनी, पुष्पा आर्या, नीमा थानी, गीता पोखरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आर्मी कैंट में पौधारोपण ...