हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी का बुधवार को हल्द्वानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में स्वागत किया गया। भुवन दो दशकों से भाजपा को सोशल मीडिया और आईटी के क्षेत्र में मजबूती प्रदान कर रहे हैं। वह प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा, सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने विश्वास जताया कि जोशी के अनुभव से पार्टी की मीडिया गतिविधियां मजबूत होंगी। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया संयो...