Haldwani News: प्रतियोगिताओं से निखरती है विद्यार्थियों की प्रतिभा: मेयर
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को गुरुवार को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। लता सनवाल ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। वहीं, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने परिसर की नालियों की सफाई, उचित रखरखाव और स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर मेयर को ज्ञापन सौंपा। यहां प्राचार्य प्रो. देवकी गिरी गोस्वामी, डॉ. माया शुक्ला, डॉ. हेमचंद दुबे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.